मैनपुरी। थाना बिछवां क्षेत्र के गांव तिसौली निवासी महावीर ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें कहा कि नामजद लोग उसकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। बुधवार को उसकी जमीन पर नल लगाने लगे। शिकायत के बाद कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसकी पुत्री की शिकायत पर पुलिस आरोपियों को थाने ले गई। कुछ देर बाद एक प्रधान व पति वहां आया और उनको पुलिसकर्मियों के सामने ही काफी देर तक गालियां देता रहा। उसके निर्दोष होने के बाद भी उसके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की। जब वह जमानत कराकर घर गया तो आरोपी असलहा लेकर घर आए और धमकी दी। आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। संवाद
-
खेत पर कब्जे का आरोप
भोगांव। गांव पुंडरी निवासी लालमन ने एसडीएम अंजली सिंह को शिकायत दी है। बताया कि उसकी पत्नी के नाम गांव में कृषि फार्म है। वहां पर वर्षों से खेती करते आ रहे हैं। एक लेखपाल ने कुछ लोगों से मिल कर उसके खेत पर कब्जा करा रहा है। जब भी वह लेखपाल कानूनगों से पैमाइश करने के लिए कहता है तो धमकी दी जाती है। एसडीएम ने शिकायतकर्ता को मामले में जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।