फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: छुट्टी पर घर आए सैनिक की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घिरोर।
विज्ञापन

गांव चापरी कोसमा मुसलमीन निवासी छुट्टी पर घर आए एक सैनिक सोमवार देर शाम कार की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज सैफई ले गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया गया। एक जनवरी को सैनिक छुट्टी पर आया था। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। इटावा में शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
थाना क्षेत्र के गांव चापरी कोसमा मुसलमीन निवासी अमित कुमार (27) वर्ष 2015 में सेना में भर्ती हुआ था। वर्तमान में उसकी तैनाती ऊधमपुर में थी। एक जनवरी को वह छुट्टी लेकर घर आया हुआ था, सोमवार को सैनिक कोसमा चौराहा के पास किसी काम से गया था। शाम के समय बुलेट से वापस घर लौटते समय चौराहा के पास करहल की ओर से आ रही कार ने टक्कर मार दी। हादसे में अमित गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी होने के बाद परिजन आनन फानन में मेडिकल कॉलेज सैफई ले गए। लेकिन वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। सैफई पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए इटावा भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
पत्नी निशा व माता पिता का रो-रोकर बुरा हाल
सैनिक अमित कुमार की असमय मौत से परिवार के सभी लोग बेहद दुखी हैं। पत्नी निशा और माता पिता के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। परिजनों ने बताया कि अमित के एक दो वर्षीय पुत्री अदिति उर्फ परी और एक माह का पुत्र अभियांश है। दोनों मासूमों के सिर से अब पिता का साया उठ चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें