असम राइफल्स में तैनात जवान का बीमारी से निधन
-गुलाबपुर में राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
किशनी। असम राइफल्स में तैनात गांव गुलाबपुर निवासी एक जवान की बीमारी की चलते मृत्यु हो गई। मंगलवार को शव गांव पहुंचा। परिजन और ग्रामीणों की मौजूदगी के बीच राजकीय सम्मान के साथ सैनिक को अंतिम विदाई दी गई। नायब तहसीलदार आदि मौजूद रहे।
थाना क्षेत्र के गांव गुलाबपुर समान निवासी अनिल कुमार यादव असम राइफल्स में तैनात थे। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। मंगलवार की सुबह उनका देहांत हो गया। मंगलवार को गुलाबपुर समान निवासी असम राइफल्स के जवान अनिल कुमार यादव पुत्र रामकिशन की लंबी बीमारी के बाद घर पर सुबह 8 बजे ही मौत हो गयी। जानकारी होने के बाद ग्रामीण सांत्वना देने के लिए उनके घर पहुंच गए। सूचना मिलने के बाद नायब तहसीलदार पुष्पेंद्र यादव, एसएसआई अमित सिंह व अन्य लोग भी आ पहुंचे। सैनिक का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। परिजन ने बताया कि अनिल कुमार की तैनाती मिजोरम में थी। करीब दो वर्ष से वह बीमार चल रहे थे। सैनिक की मृत्यु के बाद परिजन का रो- रोकर बुरा हाल है।