बीमारी के चलते सैनिक का चंडीगढ़ में हुआ निधन
पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ किया अंतिम संस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
बरनाहल। नगला शिवकरन निवासी एक सैनिक का चंडीगढ़ में बीमारी के चलते निधन हो गया। पूरे सम्मान के साथ सैनिक को अंतिम विदाई दी गई।
थाना क्षेत्र के गांव नगला शिवकरण निवासी रामपूत (40) सेना में सूबेदार के पद पर तैनात थे। वर्तमान में उनकी तैनाती चड़ीगढ़ में थी। तीन दिन पूर्व अचानक उनकी तबीयत खराब हुई तो उन्हें चंडीगढ़ के सैनिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां शनिवार को इलाज के दौरान सूबेदार का निधन हो गया। सैनिक के निधन की खबर गांव पहुंची तो परिजन में चीख पुकार मच गई। परिजन व रिश्तेदार पार्थिव शरीर को लेने के लिए चंडीगढ़ रवाना हो गए। सैनिक के अंतिम दर्शन के लिए आसपास के गांव के लोग भी पहुंचे। गार्ड ऑफ ऑनर के साथ सैनिक को अंतिम विदाई दी गई। इस मौके पर रेजीमेंट के साथी सैनिक व ग्रामीण मौजूद रहे।