फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो राजकीय स्कूलों में लगेंगे सोलर पैनल

Mon, 18 Jul 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
सोलर प्लांट
विज्ञापन
क्लीन स्कूल, ग्रीन स्कूल के तहत दो स्कूलों का 50-50 लाख का बजट मंजूर
विज्ञापन

पौधरोपण अनिवार्य, सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड भी लगाना होगा

राजकीय इंटर कालेज, शाहगंज और राजकीय कन्या इंटर कालेज, कलाल खेड़िया में सोलर पैनल लगेगा। क्लीन स्कूल, ग्रीन स्कूल के तहत दोनों स्कूलों को 50-50 लाख रुपये का बजट मिला है। रुपये किन कार्यों में खर्च किए जाने हैं, इसके लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। 

सोलर पैनल पांच किलोवाट के होंगे। बिजली जाने पर भी पेयजल आदि की समस्याएं नहीं होंगी। दोनों स्कूलों में वाटर स्टोर के लिए टंकी भी बनाई जाएगी। प्रांगण को हरा-भरा बनाने पर सर्वाधिक जोर दिया गया है। बाउंड्रीवाल के सहारे पौधे लगाए जाएंगे। उनकी सुरक्षा के लिए ट्री-गार्ड लगाए जाएंगे। स्कूलों में प्रति वर्ष पौधे रोपे जाते हैं, लेकिन वे तैयार नहीं हो पाते। कारण, उनकी सुरक्षा की व्यवस्था नहीं होती। अब व्यवस्था बेहतर होने से उनके बचने की संभावना रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 मंडलीय उप शिक्षा निदेशक आरपी शर्मा ने बताया कि स्कूल रुपये को विद्यालय भवन और बाउंड्रीवाल की रंगाई-पुताई और फर्नीचर की व्यवस्था करने में खर्च कर सकेंगे। इसी हफ्ते स्कूलों के खाते में रुपये पहुंच जाएंगे। विभाग के अधिकारी स्कूलों का निरीक्षण कर कार्यों की समीक्षा करेंगे। साथ ही समीक्षा की रिपोर्ट माध्यमिक शिक्षा निदेशक को भेजेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें