फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Metro: गुरु का ताल स्टेशन के लिए मिट्टी की जांच शुरू, 10 माह में बनेगा ट्रैक; सर्विस रोड पर बैरिकेडिंग

Sun, 11 May 2025 02:24 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में पहले कॉरिडोर में ताज पूर्वी से सिकंदरा तक मेट्रो चलेगी। इसको लेकर निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। हाईवे पर गुरुद्वारा के पास मिट्टी की जांच शुरू कर दी गई है। सर्विस रोड पर बैरिकेडिंग की गई है।
विज्ञापन
आगरा मेट्रो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने गुरुद्वारा मेट्रो ट्रेन स्टेशन के लिए मिट्टी की जांच शुरू कर दी है। आईएसबीटी तक एलिवेटेड स्टेशन का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। सिकंदरा स्टेशन पर मिट्टी की जांच भी पूरी हो चुकी है। अगले साल मार्च में पहला कॉरिडोर पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन


यूपीएमआरसी के पहले कॉरिडोर में ताज पूर्वी से सिकंदरा तक मेट्रो चलेंगी। इसमें 13 स्टेशन हैं और दूरी करीब 14 किमी है। इसके अंतिम तीन स्टेशन आईएसबीटी, गुरु का ताल और सिकंदरा स्टेशन एलिवेटेड हैं। इसमें आईएसबीटी स्टेशन तक ट्रैक लगभग बन गया है। गुरु का ताल स्टेशन के लिए मिट्टी की जांच शुरू हो गई है। इसके बाद पिलर बनाने का कार्य शुरू हो जाएगा। सिकंदरा स्टेशन के लिए मिट्टी की जांच पूरी हो चुकी है और निर्माण प्रक्रिया चल रही है।

यूपीएमआरसी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अरविंद राय ने बताया कि आईएसबीटी स्टेशन तक पिलर बन गए हैं। इसका स्टेशन बनाया जाएगा। इस पर फुट ओवरब्रिज भी प्रस्तावित है। गुरु का ताल स्टेशन और सिकंदरा स्टेशन अगले साल मार्च तक पूरे हो जाएंगे। इन पर भी फुट ओवरब्रिज बनेगा। इससे पहले चार स्टेशन आरबीएस, राजा की मंडी और आगरा कॉलेज भूमिगत हैं और इनमें ट्रैक बिछाने का कार्य चल रहा है। एसएन से मन:कामेश्वर स्टेशन तक खुदाई चल रही है। ये चारों स्टेशन सितंबर तक बनकर तैयार हो जाएंगे और मेट्रो का संचालन होने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें