मथुरा के जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड
- फोटो : Amar Ujala
अमेरिका से मथुरा आ रहे सॉफ्टवेयर इंजीनियर अमित कश्यप ने दिल्ली में एयरपोर्ट पर खुद को आईसोलेट करने के लिए रोक लिया है। वे यहां एक बंद कमरे में आठ दिन से रह रहे हैं। हालांकि एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग के दौरान उन्हें पत्नी और बेटी के साथ कोरोना वायरस से पीड़ित न होने की जानकारी दी गई है।
मथुरा में सदर के रहने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर अमित कश्यप ने अपने फेसबुक एकाउंट पर बताया है कि उन्हें अमेरिका से भारत आए हुए आठ दिन हो गए हैं। दिल्ली एयरपोर्ट से हम सभी लोग स्क्रीनिंग करके सुरक्षित बाहर आ गए थे।
हम लोग एकदम स्वस्थ हैं। फिर भी हम लोगों ने अपने घर वालों से अभी 15 दिन न मिलने का फैसला किया है। न ही हम लोग बाहर जा रहे हैं। अकेले होटल में एक कमरे में रुके हुए हैं, जिसका पता किसी भी घरवाले को भी नहीं दिया है। क्योंकि वे अमेरिका में टेक्सास से आए हैं जो इन दिनों कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा संक्रमित है।