फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: युवतियों से ठगी करने वाला सॉफ्टवेयर इंजीनियर गिरफ्तार

विज्ञापन
युवतियों से ठगी करने वाला सॉफ्टवेयर इंजीनियर गिरफ्तार
विज्ञापन
आगरा। न्यू आगरा क्षेत्र का सॉफ्टवेयर इंजीनियर को पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह वैवाहिक साइट पर अपनी प्रोफाइल बनाता था। युवतियों के संपर्क करने पर पहले शादी की बात करता था। बाद में खुद की क्रिप्टो ट्रेडिंग कंपनी बताकर जाल में फंसा लेता था। उन्हें रकम लगाने पर मुनाफे का लालच देता था। उसके खिलाफ 6 शिकायतें एनसीआरपी पर मिली थीं।
विज्ञापन


डीसीपी साइबर क्राइम आदित्य ने बताया कि आरोपी दयालबाग निवासी उत्कर्ष गुप्ता है। उसके खिलाफ धोखाधड़ी व आईटी एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गई। उसने वर्ष 2019 में नोएडा की एक यूनिवर्सिटी से बीटेक किया था और दोस्तों के साथ क्रिप्टो ट्रेडिंग फर्म बनाई थी। उसमें घाटा हो गया। इस कारण दोस्तों से विवाद हो गया और फर्म बंद करनी पड़ गई। इसके बाद उसने वैवाहिक साइट पर प्रोफाइल बनाई और खुद को इंजीनियर और क्रिप्टो ट्रेडिंग कंपनी से जुड़ा होना बताया। इस पर एक युवती ने संपर्क किया, तो वह शादी की कहने लगा। बाद में उसे क्रिप्टो में निवेश का झांसा दिया। युवती से 1 लाख रुपये ले लिए। रकम लेने के बाद प्रोफाइल बंद कर दिया। पुलिस की जांच में सामने आया कि उत्कर्ष ने 10 दिन में तकरीबन 15 लाख रुपये धोखे से ले लिए थे। उन्होंने बताया कि पंजाब और तेलंगाना की चार युवतियों ने शिकायत कीं। वह डेढ़ साल से इसी तरह से युवतियों को धोखा दे रहा था। रकम लेने के लिए खुद के दो खाते खोल रखे थे जबकि 4 खाते अन्य लोगों के भी इस्तेमाल करने की जानकारी मिली है। उसने पूछताछ में अपने साथियों के भी नाम बताए हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें