फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मानसी गंगा हादसे के पीड़ित परिवारों की मदद को आगे आए समाजसेवी, समाजसेवी संतोष ठेकेदार ने दोनों मृत बालकों की बहनों को दिए एक-एक लाख रुपये के चेक

विज्ञापन
विज्ञापन
पिनाहट। गोवर्धन स्थित मानसी गंगा में डूबने से जान गंवाने वाले दो चचेरे भाइयों, प्रिंस और मनीष के पीड़ित परिवारों की मदद के लिए अब हाथ आगे बढ़ने लगे हैं। क्षेत्र के सुखभान का पुरा निवासी समाजसेवी संतोष तोमर उर्फ करुआ ठेकेदार ने दोनों परिवारों को ढांढस बंधाया और आर्थिक सहायता प्रदान की।
विज्ञापन

बता दें कि मानसी गंगा में डूबने से कएड़ी गांव निवासी प्रिंस और मनीष की मौत हो गई थी। दोनों बालक अपनी-अपनी मां के इकलौते पुत्र थे। यही नहीं, इनमें से एक बालक के पिता का साया कई वर्ष पूर्व ही सिर से उठ चुका था। इस हादसे के बाद से दोनों परिवारों की स्थिति बेहद दयनीय हो गई है। हादसे के बाद गांव पहुंचे एसडीएम और तहसीलदार ने परिजन से मुलाकात कर मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता दिलाने का भरोसा दिया था, लेकिन अब तक पीड़ितों को आर्थिक मदद नहीं मिल सकी है। शासन और जनप्रतिनिधियों की बेरुखी के बीच समाजसेवी संतोष तोमर उर्फ करुआ ठेकेदार सोमवार को कएड़ी गांव पहुंचे। उन्होंने दोनों मृतक बालकों की बहनों को एक-एक लाख रुपये के चेक सौंपकर आर्थिक मदद की। इस दौरान ग्राम प्रधान अजय कौशिक ने भी पीड़ित परिवारों को हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। उन्होंने जिला प्रशासन और शासन से मांग की है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पीड़ित परिवारों को शीघ्र अति शीघ्र सरकारी आर्थिक सहायता स्वीकृत कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें