वृंदावन के परिक्रमा मार्ग में रखने के लिए कूड़ेदान तैयार करते विदेशी कृष्ण भक्त।
- फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। विदेशी कृष्ण भक्तों ने धर्मनगरी को स्वच्छ रखने के लिए एक बार फिर परिक्रमा मार्ग में जनजागरुकता अभियान चलाया। परिक्रमा मार्ग में 25 कूड़ेदान जगह-जगह रखे हैं। कई देशों के विदेशी भक्त संगठित होकर इस कार्य को कर रहे हैं।
कोलंबिया, मैक्सिको, पेरु, चिली से आकर वृंदावनवास कर रहे विदेशी कृष्ण भक्तों ने मंगलवार को परिक्रमा मार्ग में भगवान राधाकृष्ण की लीला स्थली को स्वच्छ रखने के लिए हरिनाम संकीर्तन के साथ राहगीरों को जागरूक किया।
कोलंबिया के कृष्ण भक्त अंबिका देवी दासी ने बताया कि गुरु महाराज भक्ति आलोक परमाद्वैति के निर्देशन में अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्य के लिए लोगों से आगे आने की अपील की है।
उन्होंने परिक्रमा मार्ग में कूड़े दान रखने के साथ ही उनमें आने वाले कूड़े को प्रतिदिन प्रात: उठाने की भी व्यवस्था की है। इस अभियान में कॉस्तुभ मनी, मंत्र सेवकदास, माखनचोर, पूर्णिमा, वृंदावनचंद्र दास, किशोर आदि उपस्थित थे।