फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर छाया मोदी का मास्टर स्ट्रोक

Sat, 26 Dec 2015 02:04 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पाकिस्तान जाने की ब्रेकिंग न्यूज इधर टीवी चैनलों पर चली, उधर सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री के समर्थकों और विरोधियों के बीच ‘ मैसेज वॉर’ शुरू हो गया। समर्थकों ने इसे कूटनीति का हिस्सा बताया तो विरोधियों ने देश के साथ धोखा। प्रधानमंत्री की पाकिस्तान यात्रा के संबंध में दिन भर व्हाट्स एप और फेसबुक पर कमेंट पोस्ट होते रहे।
विज्ञापन

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की नातिन की शादी में शामिल होने गए मोदी की इस यात्रा पर सोशल मीडिया में व्यंग्य भी हुए तो संजीदा बहस भी शुरू हो गई। व्हाट्स एप, हाईक और फेसबुक पर ग्रुप के बीच सदस्यों में कमेंट पर वार-पलटवार होते रहे। कई ग्रुप में यह बहस अपशब्दों की सीमा को भी लांघ गई। शुक्रवार को टीवी चैनलों के साथ सोशल मीडिया पर सबसे बड़ी चर्चा मोदी की पाकिस्तान यात्रा को लेकर ही रही।
ऐसे-ऐसे रहे क मेंट
- प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान यात्रा के दौरान नवाज शरीफ से उस पवित्र स्थान को देखने की इच्छा जाहिर की है, जहां सन्नी देओल ने हैंडपंप उखाड़ने की साहसिक वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

- मोदी नवाज की मां से मिले और बोले कि मां देखो, तुम्हारा दूसरा बेटा आ गया।
- जिस तरह लड़की की शादी में शिष्टाचार के नाते मोदी पाकिस्तान गए, क्या दाऊद इब्राहीम के यहां भी शादी में जाकर शिष्टाचार और संस्कृति का प्रदर्शन करेंगे?
-अफगान संसद में तीन घंटे पहले कड़ी और अचानक पाकिस्तान पहुंच जाना ‘बैकफुट नहीं, छाती पर पैर रखने वाला कदम है।’
-कांग्रेस नेताओं का विलाप देखकर मन में आ रहा कि वे अपनी इस कला को व्यावसायिक रूप दे दें तो शोक समारोहों में विलाप करने वालों की कमी और कांग्रेसियों की बेरोजगारी दूर हो जाएगी।
उद्यमियों ने बताई शांति की पहल
पड़ोसियों के साथ शांति और सहयोग के बिना कोई देश आगे नहीं बढ़ सकता। प्रधानमंत्री ने बड़ा कदम उठाया है, इसके फायदे बाद में नजर आएंगे। युद्ध समाधान नहीं, इसलिए विकास के रास्ते पर बढ़ने के लिए ऐसे कदम उठाने जरूरी हैं।
पूरन डाबर
अध्यक्ष एफमेक
प्रधानमंत्री ने लंबे विमर्श के बाद ही पाकिस्तान जाने का फैसला किया होगा। इसके क्या परिणाम होंगे, इस पर प्रतिक्रिया आज देने का औचित्य नहीं। पहले परिणाम तो आने दीजिए। शादी में जाने का फैसला कूटनीति का हिस्सा हो सकता है।
विज्ञापन

मनीष अग्रवाल
पूर्व अध्यक्ष नेशनल चेंबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें