आगरा। पुलिस कमिश्नरेट में वर्ष 2025 में सोशल मीडिया सेल ने आत्महत्या की कोशिश से जुड़े मामलों में सक्रियता दिखाकर 40 जिंदगियां बचाईं। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने शनिवार रात डाटा जारी कर बताया कि यह सफलता उत्तर प्रदेश पुलिस और मेटा के बीच जीवनरक्षा पहल का परिणाम है।
पुलिस ने पुराने प्रकरण के बारे बताया कि बरहन थाना क्षेत्र में एक युवक ने आत्महत्या करने के लिए गोलियां खाने का वीडियो पोस्ट किया। पुलिस ने समय रहते पहुंचकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया और काउंसलिंग कराई। इसी तरह फतेहाबाद क्षेत्र में एक युवती ने आत्महत्या का दृश्य पोस्ट किया तो पुलिस ने तत्काल संपर्क कर परिजन के सामने काउंसलिंग की।