फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: ताज के कलश से ऊंचा है स्वामीबाग समाध का कलश, 115 वर्ष में हुई तैयार, लगा है इतना सोना

Sat, 25 Aug 2018 09:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 5
स्वामीबाग समाध और ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
दोनों में किसी तरह की कोई तुलना नहीं, लेकिन ऊंचाई के मामले में दोनों में एक समानता है, वह है इसके कलश की ऊंचाई। राधास्वामी मत के संस्थापक परम पुरुष पूरनधनी स्वामीजी महाराज की पवित्र समाध का कलश ताजमहल से ऊंचा है। ताजमहल में गुंबद के ऊपर लगे कलश की ऊंचाई 30.6 फुट है तो स्वामीबाग समाध में कलश की ऊंचाई 31.4 फुट। शाहजहां द्वारा बनवाए गए ताजमहल में कलश को पूरी तरह से सोने का बनाया गया था। 
विज्ञापन

तस्वीरें: ताज के कलश से ऊंचा है स्वामीबाग समाध का कलश, 115 वर्ष में हुई तैयार, इतना लगा है सोना

2 of 5
ताजमहल
कई पुस्तकों में उल्लेख है कि उस समय कलश में 466 किग्रा सोना लगाया गया था, जिसे साल 1800 में ब्रिटिश अफसरों ने बदलवा
कर कांसे का लगवा दिया। इसके बीच में लोहे की छड़ है। ताजमहल के मेहमानखाने की ओर ब्रिटिश राज के दौरान जब कलश को बदलवाया गया तो उसे नीचे फर्श पर डिजाइन कर लगाया गया था। उसकी प्रतिकृति काले ग्रेनाइट से बनी हुई है।
विज्ञापन

तस्वीरें: ताज के कलश से ऊंचा है स्वामीबाग समाध का कलश, 115 वर्ष में हुई तैयार, इतना लगा है सोना

3 of 5
स्वामीबाग समाध - फोटो : अमर उजाला
पवित्र स्वामीबाग समाध के गुंबद पर 31.4 फुट ऊंचा कलश लगाया गया है, जो दुनिया के सबसे ऊंचे धार्मिक स्थलों में लगे स्वर्ण कलशों में से एक है। 1928 में इस कलश का डिजाइन बनाया गया, जिसमें कोई परिवर्तन नहीं किया गया।
 

तस्वीरें: ताज के कलश से ऊंचा है स्वामीबाग समाध का कलश, 115 वर्ष में हुई तैयार, इतना लगा है सोना

4 of 5
स्वामीबाग समाध - फोटो : अमर उजाला
सात हिस्सों में बनाए गए कलश का वजन करीब पांच टन है। इसमें तांबे का इस्तेमाल किया गया है। तांबे के कलश के बीचोबीच स्टेनलेस स्टील की मोटी छड़ गुंबद के ऊपर लगाई गई है, जिसमें यह कलश पिरोया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: ताज के कलश से ऊंचा है स्वामीबाग समाध का कलश, 115 वर्ष में हुई तैयार, इतना लगा है सोना

5 of 5
स्वामीबाग समाध
तांबे के बने कलश के ऊपर 6 माइक्रोन की सोने की परत चढ़ाई गई है। इसमें 15 किग्रा सोना लगा है। 24 अगस्त को समाध पर कलश का सातवां हिस्सा चढ़ाया गया। इसके बाद समाध की जमीन से ऊंचाई 192.4 फुट हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें