फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अभी तक 21 प्रतिशत गेहूं की हो सकी खरीद

Thu, 12 Jun 2025 01:26 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
कासगंज में मंडी परिसर में खरीद केंद्र पर लगा गेहूं का ढ़ेर ।
विज्ञापन
कासगंज। बाजार में गेहूं की कीमत अधिक मिलने से किसानों ने सरकारी क्रय केंद्र से अपना मुंह मोड़ लिया है। आशानुरूप भाव नहीं मिलने के कारण किसान सरकारी क्रय केंद्रों पर नहीं जाकर मंडी में अपना गेहूं बेच रहे हैं। अब तक मात्र 20.78 प्रतिशत गेहूं की खरीद हुई है। जबकि खरीद बंद होने में चार दिन का समय शेष रह गया है।गेहूं की खरीद के लिए जिले में 46 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। 17 मार्च से खरीद केंद्र खोल दिए गए। 3 अप्रैल से किसान अपना गेहूं लेकर खरीद केंद्रों पर पहुंचने लगा। अप्रैल माह में बाजार का भाव कम होने से किसान मंडी के साथ क्रय केंद्रों पर गेहूं ले जाने लगा। इससे जिले को मिले 26500 मीट्रिक टन गेहूं के लक्ष्य के सापेक्ष 3819.953 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद 1 मई तक हाे गई। इससे लक्ष्य का 14.41 प्रतिशत गेहूं खरीद हो गया। .इसके बाद बाजार की कीमतों में उछाल आना शुरू हो गया। सरकारी 2425 रुपये क्विंटल भाव से अधिक कीमत मंडी में मिलना शुरू हो जाने से किसान का रुझान केंद्रों से घटने लगा। इससे खरीद की गति धीमी होती चली गई। किसान को इस समय 2500 रुपये क्विंटल गेहूं का भाव मिल रहा है। 75 रुपये क्विंटल भाव अधिक मिलने से किसान अब मंडी में गेहूं बेचने का प्राथमिकता दे रहे हैं। 40 दिनों में मात्र 1687.559 मीट्रिंकटन गेहूं की खरीद ही हो सकी। अब तक कुल 5507.512 क्विंटल गेहुूं की खरीद ही हो सकी है। जो लक्ष्य का 20.78 प्रतिशत है। खरीद 15 जून तक होनी है। ऐसे में अब सरकारी लक्ष्य पूरा होने की संभावना समाप्त हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें