फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटरों की किस्मत दे गई धोखा: राहगीर से मोबाइल छीना, बाइक से भागते समय हुआ ऐसा कांड; जाना पड़ गया जेल

Sat, 07 Mar 2026 10:21 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के शहीद नगर में मोबाइल छीनकर भाग रहे बाइक सवार दो बदमाशों की बाइक अचानक फिसल गई। पीड़ित और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों लुटेरों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के शहीद नगर क्षेत्र में मोबाइल पर क्रिकेट मैच देखते हुए पैदल जा रहे युवक का मोबाइल बाइक सवार दो लुटेरों ने छीन लिया। पीड़ित के पीछा करने पर बाइक फिसलने से आरोपी पकड़ लिए गए। सदर थाने की पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिए गए।
विज्ञापन


हरिद्वार के मंगलौर थाना क्षेत्र के ग्राम बिझौली निवासी अनवर शहीद नगर क्षेत्र में किराए पर रहते हैं। वह 4 मार्च की रात करीब 10 बजे अपने सहकर्मियों मुकर्रम, जुनैद और अब्दुल समद के साथ शहीद नगर तिराहे से दूध लेकर पैदल डीआरडीओ की ओर जा रहे थे। अनवर मोबाइल पर विश्व कप का सेमीफाइनल मैच देख रहे थे। तभी पीछे से बाइक सवार दो युवक आए और मोबाइल छीनकर भागने लगे।

अनवर ने बिना देर किए उनका पीछा किया। सामने से वाहन आने के कारण लुटेरों की बाइक धीमी हुई तो अनवर ने पीछे बैठे युवक को पकड़ लिया। इससे बाइक फिसली और दोनों आरोपी और अनवर सड़क पर गिर पड़े। उनके बीच हाथापाई हुई, जिसमें अनवर के सिर में चोट लग गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों आरोपी दबोच लिए गए। सदर थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी विशाल ग्राम बरारा, थाना मलपुरा का निवासी है, जबकि दूसरा तन्नु है, जो ग्राम डाडा, थाना खेरागढ़ का है। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


बाइक चोरी करने के तीन आरोपी गिरफ्तार
आगरा। सदर थाने की पुलिस ने सर्विस सेंटर के बाहर से बाइक चोरी करने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। शाहगंज के सराय ख्वाजा निवासी मो. आमिर सोहिल ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया कि वह सेवला के सेंटर में कार मैकेनिक हैं। 3 मार्च को उनकी बाइक चोरी हो गई। एसीपी सदर इमरान अहमद ने बताया कि नैनाना जाट से सेवला निवासी जयवीर, तेजस और नीतेश पकड़े गए हैं। इनसे चोरी की बाइक बरामद की गई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे बाइक को धौलपुर में बेचने जा रहे थे। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें