फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की बोनट में छिपे थे सांप: वाइल्डलाइफ एसओएस टीम ने किए रेस्क्यू, ऐसे बरतें सावधानी

Sun, 13 Oct 2024 03:20 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

कार की बोनट में सांप छिपे बैठे थे। कार सवारों की उन पर नजर पड़ी तो पसीने छूट गए। तुरंत ही इसकी सूचना वाइल्डलाइफ एसओएस को दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने इनके रेस्क्यू किया। 
 
विज्ञापन
कार की बोनट में छिपे थे सांप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के शाहगंज स्थित चाणक्यपुरी में कार की बोनट से 5 फीट लंबा सांप (रैट स्नेक) निकाला गया। कार के रेडिएटर पंखे के पास लिपटा था। वाइल्डलाइफ एसओएस रैपिड रिस्पांस यूनिट की मदद से उसे एक घंटे में निकालकर प्राकृतिक रहवास में छोड़ा गया।
विज्ञापन




 

चाणक्यपुरी निवासी सुरेंद्र कुमार ने बोनट खोलकर पानी जांचने के लिए हाथ बढ़ाया ही था कि उन्हें रेडिएटर पंखे के पास सांप नजर आया। उन्होंने वाइल्डलाइफ एसओएस के आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया। उपकरणों से लैस दो सदस्यीय टीम पहुंची। टीम ने 5 फीट लंबे सांप को सुरक्षित निकाला।
विज्ञापन

सीईओ कार्तिक सत्यनारायण ने बताया कि इसी प्रकार एक कार शोरूम में रेस्क्यू अभियान चलाकर बोनट के अंदर मौजूद सांप को निकाला गया। उसे भी प्राकृतिक आवास में छोड़ा गया। डायरेक्टर कंजरवेशन प्रोजेक्ट्स, बैजूराज एमवी ने बताया कि बीते दिनों एक कोबरा को जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल परिसर से और दयालबाग के खासपुर में एक भारतीय रॉक अजगर (पायथन मोलुरस) को रेस्क्यू कर निकाला गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें