ताजमहल के बगीचे में रविवार दोपहर एक सांप दिखाई देने से वहां मौजूद पर्यटक सहम गए। सांप को देखते ही पर्यटक वहां से भागने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही सुंदर पहलवान मौके पर पहुंचे। उन्होंने सतर्कता और सूझबूझ से सांप को सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसके बाद सांप को पास के ही घने जंगल में ले जाकर सुरक्षित छोड़ दिया गया, तब जाकर पर्यटकों और एएसआई कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।