जंगल में छोड़ा गया सांप
वाइल्ड लाइफ एसओएस टीम के चिकित्सकों ने सांप का स्वास्थ्य परीक्षण किया तो वह पूरी तरह स्वस्थ था। उसे जंगल में छोड़ दिया गया। वाइल्ड लाइफ एसओएस के निदेशक कन्जरवेशन प्रोजेक्ट्स बैजुराज एमवी ने बताया कि रेस्क्यू किया गया सांप भारतीय उपमहाद्वीप में पाया जाने वालाइंडियन वुल्फ स्नेक था। यह लगभग 50 से 70 सेमी तक लंबा होता है और इस पर चमकदार भूरे या काले रंग के शल्क, सफेद पट्टियों से घिरे रहते हैं। वाइल्ड लाइफ एसओएस के सीईओ कार्तिक सत्यनारायण ने सांप को सुरक्षित जंगल में छोड़ने पर खुशी जाहिर की है।
ये भी पढ़ें - UP: निकाह करने आया था प्रेमी युगल, काजी से पहले पहुंच गई पुलिस; जानें पूरा मामला