फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सांप ने पांच को डसा, बालिका की मौत

Mon, 01 Jul 2024 02:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में बारिश होने के बाद से सर्प दंश की घटनाएं बढ़ गई। अलग-अलग स्थानों पर सांप के काटने से एक बालिका सहित पांच लोग आहत हुए। इसमें उपचार के दौरान बालिका की मौत हो गई। जबकि चार अन्य की हालत गंभीर बनी है। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

ढोलना क्षेत्र के कुढ़ार गांव निवासी रूपकिशोर की पुत्री अर्चना (06) सुबह के समय घर में खेल रही थी। पिता रूपकिशोर ने बताया कि घर के कोने में रखी कुठिया के पास मौजूद सांप ने खेल रही बेटी के हाथ की उंगली में डंस लिया। सांप के डसने पर बेटी चीखने लगी, पूछने पर उसने सांप के काटने की बात पिता को बताया। परिजन व ग्रामीण एंबुलेंस की मदद से बालिका को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बालिका की हालत गंभीर देख उसे अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। अलीगढ़ ले जाते समय रास्ते में बालिका की मौत हो गई। परिजन उसका शव लेकर जिला अस्पताल पहुंचे और बालिका के मौत की सूचना पुलिस को दी है।
सोरोंजी के सियपुर गांव निवासी ओमवीर (45) सुबह खेत पर चारा काटने गए थे। चारा काटने के दौरान सांप ने उनके हाथ में डंस लिया। ओमवीर ने घर आकर परिवार के लोगों को सर्प दंश की जानकारी दी। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेजाकर भर्ती कराए।
विज्ञापन

वहीं सोरोंजी के पचलाना निवासी डालचंद्र (23) भी सांप के डंसने से बीमार पड़े। अमांपुर के करसाना कमालपुर निवासी अरशद (15)रविवार की सुबह खेत की तरफ घूमने गया था। इस दौरान सांप ने उसके पैरों में उसी दौरान उसे सांप ने उसके पैर में डस लिया। शहर के आवास विकास कालोनी निवासी चंद्रकांता (60) को भी सांप ने सुबह के समय डस लिया। ओमवीर और अरशद का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें