कासगंज। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने लंबित मांगों के पूरा होने पर 30 जून से हड़ताल पर जाने की चेतावानी दी। इसबीच जिला पंचायत राज अधिकारी और पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों के बीच वार्ता हुई। जिसमें डीपीआरओ के आश्वासन पर कर्मियों ने हड़ताल को दो माह के लिए स्थगित कर दिया।
जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी मांगों में सफाई कर्मचारियों को एसीपी (सुनिश्चित करियर प्रोन्नति) सुविधा उपलब्ध कराने, 71 सफाई कर्मचारियों के एसीपी का एरियर के बिल तैयार कराकर भुगतान कराने, सफाई कर्मियों को आवश्यक उपकरण दिलाए जाने सहित आदि शामिल था।
जिनको पूरा करने का आश्वासन जिला पंचायत राज अधिकारी ने वार्ता के दौरान दिया है। उनके आश्वासन पर संगठन दो माह के लिए धरना को स्थगित कर रहा है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मियों को सभी उपकरण उपलब्ध कराने के निर्देश ग्राम सचिव, ग्राम प्रधान एवं सहायक विकास अधिकारी पंचायत को दी हैं। जिलाध्यक्ष ने सफाई कर्मियों से एक जुलाई से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान में पूर्ण सहयोग करने की अपील की है।