फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुराः नाग-नागिन के जोड़े ने महिला को डसा, मौत के बाद ग्रामीणों ने बाल्टी में बंद किया एक सांप

Fri, 02 Aug 2019 12:05 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-नौहझील
विज्ञापन
नाग-नागिन के जोड़े को देखने लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नौहझील के गांव हसनपुर में गुरुवार को तड़के एक महिला को नाग-नागिन के जोड़े ने डस लिया। घटना के कुछ घंटे बाद ही महिला की मौत हो गई।  हसनपुर निवासी महेंद्री देवी (55) पत्नी भगवान सिंह गुरुवार तड़के घर के निकट नौहरे में बने बिटौरा से उपले निकाल रही थी।
विज्ञापन


बिटौरा में बैठे नाग-नागिन ने महिला को डस लिया। नाग-नागिन के काटते ही महिला चिल्लाती हुई घर की ओर दौड़ पड़ी। जानकारी होने पर परिवारीजन महिला को उपचार के लिए चिकित्सकों के पास ले गए।

यगीरों से भी उपचार कराया गया, लेकिन महिला की जान नहीं बच सकी। बताया जाता है कि महिला को कई जगह डसा है। गांव में बायगीर नाग-नागिन को पकड़ने में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लास्टिक की बाल्टी में बंद नागिन - फोटो : अमर उजाला
नाग-नागिन को पकड़ कर प्लास्टिक की बाल्टी में कैद कर लिया है। नाग-नागिन के जोड़े को देखने के लिए आसपास के गांवों से मौके पर भीड़ जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें