फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजगर ने किसानों को ऐसे में डाला दहशत

विज्ञापन
20एमएनपी-21-इलाबांस में घुटारा रोड पर खेतों में निकला अजगर - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
इलाबांस (मैनपुरी)। सोमवार को क्षेत्र के गांव घुटारा रोड स्थित नदी पुल के निकट खेतों में अजगर निकलने से यहां काम कर रहे किसानों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन

घुटारा के किसान सोमवार को अपने-अपने खेतों में आलू की खोदाई कर रहे थे। इसी दौरान पुल के निकट एक खेत में करीब 10 फीट लंबा अजगर देखकर किसानों और ग्रामीणों में दहशत और अफरा तफरी का माहौल बन गया जो आलू की खुदाई छोड़कर खेतों से भाग निकले। शोर होने पर अजगर पास में एक खेत में चला गया। खेत में अजगर निकलने की सूचना मिलते ही ग्रामीण भी मौके पर एकत्र हो गए। जिन्होंने वन विभाग को सूचना दी। समाचार लिखे जाने तक वन विभाग का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था। वन विभाग के कर्मचारियों के ना पहुंचने से अजगर खेत किनारे खड़ी घास-फूस में घुस गया। अजगर ना पकड़ने से किसानों में भय व्याप्त है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें