फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Metro: मन:कामेश्वर से एसएन तक...अगले महीने बन जाएगी सुरंग, खुदाई के लिए लगी दूसरी टीबीएम

Fri, 17 Jan 2025 11:44 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में मेट्रो का कार्य तेजी से चल रहा है। मन:कामेश्वर से एसएन तक भूमिगत मेट्रो के लिए खुदाई लगभग पूरी हो गई है। एसएन से मन:कामेश्वर की ओर से खुदाई अगले सप्ताह से शुरू हो जाएगी। 
 
विज्ञापन
आगरा मेट्रो की सुरंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा मेट्रो स्टेशन के पहले कॉरिडोर में मन:कामेश्वर से एसएन मेडिकल कॉलेज की ओर से सुरंग की खुदाई लगभग पूरी हो गई है। एसएन से मन:कामेश्वर की ओर से खुदाई अगले सप्ताह से शुरू हो जाएगी। मोती कटरा में मकानों में दरार के कारण टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) अभी रुकी हुई है। मई में आरबीएस स्टेशन तक मेट्रो का संचालन हो जाएगा।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि पहले कॉरिडोर में 13 स्टेशन हैं। इसमें से ताज पूर्वी से मन:कामेश्वर स्टेशन तक मेट्रो चल रही है। आरबीएस, राजा की मंडी और आगरा कॉलेज तक दोनों ओर की सुरंग बनकर तैयार हो गई है। सिविल कार्य चल रहा है, अगले महीने से ट्रैक बिछाने का कार्य भी शुरू हो जाएगा।

एसएन से मन:कामेश्वर के बीच की दूरी करीब 1300 मीटर है, इसमें से अपलाइन 1050 मीटर से अधिक तक सुरंग बन गई है, बाकी की खुदाई चल रही है। मोती कटरा में मकानों की मरम्मत पूरी होने के बाद टीबीएम डाउन लाइन की खुदाई करने लगेगी। मई तक ये सभी कार्य पूरा हो जाएगा और इसका संचालन आरबीएस स्टेशन तक होने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें