फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएन: आज से ओपीडी शुरू, आठ से 12 बजे तक देखे जाएंगे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज की सामान्य ओपीडी आज से शुरू हो रही है। सुबह 8 से 12 बजे तक मरीज देखे जाएंगे। सुबह 8 से 11 बजे तक काउंटर पर पर्चे बनाए जाएंगे। कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कारण 13 अप्रैल से सामान्य ओपीडी बंद चल रही थी।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. संजय काला ने ने बताया कि सर्जरी, मेडिसिन, त्वचा, नेत्र रोग, दंत रोग, स्त्री रोग, बाल रोग, हड्डी रोग, मानसिक रोग, ईएनटी रोग समेत सभी विभागों की ओपीडी चलेगी। कैंसर रोग विभाग की ओपीडी पहले से ही लगातार चल रही है। अभी चार घंटे तक ही मरीज देखे जाएंगे। एक-एक करके मरीजों को भेजा जाएगा। गंभीर हाल और चलने-फिरने में लाचार मरीजों के साथ ही तीमारदार अंदर जा सकेगा।
बिना मास्क प्रवेश नहीं
ओपीडी प्रभारी डॉ. यतेंद्र चाहर ने बताया कि कोरोना वायरस का भी खतरा है, ऐसे में बिना मास्क के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। लोगों से अपील है कि जरूरत होने पर ही ओपीडी आएं, नहीं तो टेलीमेडिसिन से इलाज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह नौ से दो बजे तक फोन पर पाएं परामर्श
मेडिसिन विभाग: 9045281466, 9045290421
सर्जरी विभाग: 9045271466
वक्ष एवं क्षय रोग: 9045240421
हड्डी रोग: 9045071466
त्वचा रोग: 7310640421
स्त्री एवं प्रसूति: 9045171466
बाल रोग:9045329042
मानसिक रोग: 9557891482, 0562-2986077
नेत्र रोग: 8979829042
ईएनटी रोग: 9557891628
दंत रोग: 7457891612
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें