फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एसएन मेडिकल कॉलेज को मिले 25 और वेंटिलेटर, मरीजों को मिलेंगी और बेहतर सुविधाएं

Thu, 05 Jan 2023 06:35 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

प्राचार्या ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में नौ वेंटिलेटर खराब हो गए थे, उसमें से भी दो को ठीक करा लिया गया है। इस समय मेडिकल कॉलेज में वेंटिलेटर की संख्या पर्याप्त हो गई है।
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज को 25 और वेंटिलेटर मिल गए हैं। इससे मरीजों को और बेहतर सुविधाएं मिल पाएंगी। वेंटिलेटर एनेस्थीसिया विभाग के आईसीयू, मेडिसिन विभाग के आईसीयू और इमरजेंसी में लगाए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


इमरजेंसी में पहुंचने वाले मरीजों के परिजन कई बार शिकायत दर्ज कराते हैं कि उन्हें समय से वेंटिलेटर नहीं मिल पाया। देर तक इंतजार करना पड़ा। ऐसे में वेंटिलेटर की संख्या बढ़ने से राहत मिलेगी। इस समय मेडिकल कॉलेज के विभिन्न विभागों में 185 वेंटीलेटर हैं, जो कि काम कर रहे हैं। 25 और मिलने के बाद संख्या 210 हो गई है। 

एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता का कहना है कि नए वेंटिलेटर शासन स्तर से मांगे गए हैं। उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाइज कॉर्पोरेशन लिमिटेड को वेंटिलेटर सीएसआर के तहत प्राप्त हुए थे। एनेस्थीसिया, मेडिसिन विभाग के आईसीयू के साथ इमरजेंसी में इंस्टाल कराए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एसएन मेडिकल कॉलेज में नौ वेंटिलेटर खराब हो गए थे, उसमें से भी दो को ठीक करा लिया गया है। इस समय मेडिकल कॉलेज में वेंटिलेटर की संख्या पर्याप्त हो गई है। गंभीर मरीजों को और बेहतर सुविधा दी जा सकेगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें