एसएन मेडिकल कॉलेज में लंबे समय से अटके तीन कार्यों के लिए शासन ने बजट जारी कर दिया है। इससे रुके हुए कार्य शुरू हो सकेंगे। इसमें फायर फाइटिंग सिस्टम, सेंट्रल ऑक्सीजन पाइप लाइन सिस्टम और फार्मेसी विभाग का जीर्णोद्धार होना है।
ये प्रोजेक्ट बजट के अभाव में दो-तीन साल से रुके हुए हैं। प्राचार्य डॉ. जीके अनेजा ने बताया कि करीब साढ़े चार करोड़ रुपये का बजट मिला है, जिनसे लंबित योजनाओं को पूरा कराया जाएगा।
फायर फाइटिंग सिस्टम: सभी विभाग और पुरानी इमारतों में फायर फाइटिंग सिस्टम लगाया जा रहा है। इसके लिए पाइप लाइन बिछ चुकी है। दूसरी किस्त न मिलने के चलते यह योजना दो साल से बंद पड़ी थी। इसके शुरू होने से किसी भी आग की घटना पर काबू पाने के लिए अत्याधुनिक उपकरण होंगे।