फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HMPV virus: एसएन में नहीं है किट, कैसे होगी एचएमपीवी के संदिग्धों की जांच

Sat, 11 Jan 2025 10:48 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

स्वास्थ्य विभाग ने एसएन की वायरोलॉजी लैब में जांच की बात कह तो दी, लेकिन इसके लिए किट ही नहीं है। इसके चलते संदिग्ध मरीज मिलने पर भी एसएन की वायरोलॉजी लैब में जांच नहीं हो सकेगी।

 
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वास्थ्य विभाग की ओर से ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) की जांच के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन हकीकत इसके उलट है। एसएन मेडिकल कॉलेज के पास एचएमपीवी की जांच के लिए किट ही नहीं है। इसकी खरीद भी नहीं हुई है। संदिग्ध मरीज मिलने पर जांच नहीं हो पाएगी।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने एचएमपीवी के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब में जांच कराने की बात कही। संदिग्ध मरीज मिलने की सूचना के लिए कंट्रोल रूम का फोन नंबर (8791393336, 0562-2600412) भी जारी कर दिया। इसकी जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कोई इंतजाम ही नहीं किए हैं। इस वायरस की जांच के लिए अभी तक विभाग के पास किट ही नहीं है। इसके चलते संदिग्ध मरीज मिलने पर भी एसएन की वायरोलॉजी लैब में जांच नहीं हो सकेगी।

एसएन के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता का कहना है कि अभी शासन से किट खरीदने के लिए निर्देश नहीं मिले हैं। वैसे, संबंधित कंपनी से किट के बारे में बात हो गई है। निर्देश मिलने पर इनकी खरीद कर ली जाएगी। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव का कहना है कि वायरस की जांच के लिए किट की खरीद की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें