कासगंज। कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर तस्कर कर रहे मांस की सप्लाई की जा रही है। इसका खुलासा पुलिस कार्रवाई में हुआ है। मंगलवार को
सिकंदरपुर वैश्य के गांव लधौली पर कार में तस्करी कर ले जाया जा रहे दो क्विंटल प्रतिबंधित मांस पुलिस ने बरामद कर लिया। जबकि कार सवार दोनों तस्कर मौके से फरार हो गए। मांस का सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
थाना प्रभारी राजीव शर्मा ने बताया कि सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के ग्राम लधौली एक वांछित को गिरफ्तार करने के लिए गई हुई थी। पुलिस को देखकर गांव में स्कूल के सामने से आ रही कार रुक गई। उसमें सवार लोग कार छोड़कर बाजरा के खेत में भागने लगे। पुलिस को बदमाश होने का शक हुआ, पुलिस टीम ने उनका पीछा किया, लेकिन कोई हत्थे नहीं चढ़ा। पुलिस ने कार की तलाश ली तो उसमें प्लास्टिक बैग में लगभग दो क्विंटल प्रतिबंधित मांस बरामद हुआ। पुलिस ने मांस का सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है।