पूछताछ में चुर्रा ने पुलिस को बताया कि उसने नशीला पाउडर इस्लाम नगर निवासी फैजा से खरीदा था। वह पाउडर को छोटी-छोटी पारदर्शी पन्नियों में भरकर युवाओं को बेचता है। पुलिस ने फैजा को वांछित किया है। राहुल के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट समेत 8 मामले दर्ज हैं।
आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में पुलिस की लाल-नीली बत्ती और हूटर लगी कार से नशीले पाउडर की तस्करी करने का आरोपी राहुल उर्फ सोनू चुर्रा पकड़ा गया है। इस बार उसे 252 ग्राम एल्प्राजोलम के साथ दबोचा गया। पुलिस के मुताबिक बरामद नशीले पाउडर की अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये है।
सोनू चुर्रा इससे पहले 19 जून को गांजा तस्करी के आरोप में जेल गया था। जेल से बाहर आने पर नशे के एक और अवैध काम में सक्रिय हो गया। उससे तस्करी में प्रयुक्त कार भी बरामद की गई है। एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात हाथरस मार्ग स्थित खाली पड़े कांशीराम आवास के पास इसे पकड़ा गया। पूछताछ में चुर्रा ने पुलिस को बताया कि उसने नशीला पाउडर इस्लाम नगर निवासी फैजा से खरीदा था। वह पाउडर को छोटी-छोटी पारदर्शी पन्नियों में भरकर युवाओं को बेचता है।
पुलिस ने फैजा को वांछित किया है। राहुल के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट समेत 8 मामले दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी चुर्रा क्षेत्र में रौब जमाने के लिए अपनी कार पर लाल-नीली पुलिस की बत्ती और हूटर लगाकर चलता था। एल्प्राजोलम की तस्करी में इस्तेमाल की जा रही यही कार पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान बरामद की गई है।