सोनीपत (हरियाणा) से विदेशी शराब की तस्करी की जा रही थी। इसकी बिक्री यूपी के कई शहरों के होटल-रेस्तरां में अवैध तरीके से हो रही थी। एसटीएफ ने बृहस्पतिवार रात को मेरठ और दिल्ली के दो तस्करों को रामबाग के पास से कार में गिरफ्तार किया। उनसे तीन लाख रुपये की विदेशी शराब बरामद की गई।
कार से बरामद हुई खेप
एसटीएफ आगरा इकाई के निरीक्षक हुकुम सिंह ने बताया कार से सोनीपत के गोदामों से विदेशी शराब लेकर जाने की जानकारी पर रामबाग चाैराहे पर घेराबंदी की गई। दो कार को रोका गया। उनकी तलाशी में शराब की पेटी बरामद हुईं। इनमें 5 ब्रांड की विदेशी शराब की बोतलें थीं।