फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूम्रपान मानव जीवन के लिए है अभिशाप: सीएमओ

विज्ञापन
जिला अस्पताल में तंबाकू निषेध दिवस पर लगी शिविर में मरीजों की जांच करते स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले भर में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। जिला अस्पताल सहित सभी सीएचसी और पीएचसी पर जागरूकता के लिए शिविर लगाए गए। सीएमओ ने जिला अस्पताल में आयोजित गोष्ठी में कहा कि धूम्रपान मानव जीवन के लिए अभिशाप है। यह अपने जीवन के साथ ही दूसरों के जीवन में भी जहर घोलने का कार्य करता है।
विज्ञापन

सीएमओ के निर्देश पर जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ के तत्वावधान में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल में शिविर लगाया गया। शिविर में धूम्रपान से होने वाली हानियों के बारे में चर्चा की और धूम्रपान से बचाव के बारे में जानकारी दी गई।
सीएमओ डॉ. पीपी सिंह ने अपने कार्यालय पर सभी कर्मचारियों को धूम्रपान से बचने की शपथ दिलाई। सीएमओ ने कहा कि तंबाकू से कई गंभीर बीमारियां होती हैं इससे हमारे समाज को बचना होगा। हमारे देश में तंबाकू सिर, गर्दन, गले, फेफड़े कैंसर के मामले सबसे ज्यादा हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि धूम्रपान करने से आसपास के व्यक्तियाें में जो धुआं सांस के द्वारा फेफड़ों में जाता है उसे अप्रत्यक्ष धूम्रपान कहते हैं। अप्रत्क्ष धूम्रपान भी हानिकारक है, जिसके कारण बच्चों में सांस की गंभीर बीमारी के लक्षण दिखाई देते हैं। परिणाम स्वरूप 25 गुना अप्रत्यक्ष धूम्रपान शिशुओं के स्वास्थ्य की स्थिति के जिम्मेदार हैं।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं जिला नोडल अधिकारी डॉ. संजीव राव बहादुर ने कहा तंबाकू का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है, इससे कैंसर और टीवी जैसी जानलेवा बीमारियां उत्पन्न हो जाती हैं। जिला सलाहकार अभय कुमार सिंह ने समाज में व्याप्त इस कुरीति से लोगों को जागरूक करने की अपील की।
इस अवसर पर मनोवैज्ञानिक सलाहकार निर्मला सिंह, विपुल कुमार सक्सेना, अमित सिंह, वैभव गुप्ता, किरन यादव, मोहित मिश्रा, मयूर कुमार मौजूद रहे।
कार्यालय अध्यक्षों ने दिलाई धूम्रपान छोड़ने की शपथ
सभी सरकारी कार्यालयों में कार्यालय अध्यक्षों ने कर्मचारियों को धूम्रपान छोड़ने की शपथ दिलाई। सभी कार्यालयों को तंबाकू निषेध क्षेत्र घोषित किया गया है। धूम्रपान करने वालों में जुर्माना लगाने की चेतावनी दी गई।
जेल में बंदियो को दिलाई गई शपथ
जिला जेल में तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता शिविर लगाया गया। शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सतेंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि धूम्रपान मानव जीवन के लिए अभिशाप है। उन्होंने बंदियों को धूम्रपान न करने की शपथ दिलाई। इस मौके पर जेलर पदम कुमार त्रिवेदी, कार्यालय प्रभारी देवेंद्र सिंह, पीएलवी सुरेंद्र सिंह और रामलखन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें