फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: किस्तों पर अदा कर सकेंगे स्मार्ट प्रीपेड मीटर की रकम

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने में आ रही दिक्कतों के बीच बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं के लिए एक स्कीम शुरू की है। इसमें उपभोक्ता मीटर लगाने के लिए एक बार में 6016 रुपये दे सकते हैं। वहीं, असुविधा होने पर किस्तों में भी रकम अदा कर सकते हैं।
विज्ञापन

दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम, आगरा के मुख्य अभियंता कपिल सिंधवानी ने बताया कि स्कीम दो हिस्सों में बांटी गई है। एक झुग्गी झोपड़ी व पटरी दुकानदारों लिए है। दूसरी उनसे इतर उपभोक्ताओं के लिए है। झुग्गी-झोपड़ी व पटरी दुकानदार 60 महीने तक 150 रुपये प्रतिमाह देकर कनेक्शन ले सकते हैं। इसके अलावा वह कनेक्शन लेते समय 1000 रुपये की प्रारंभिक राशि का भुगतान कर 125 रुपये 60 महीने तक जमा कर सकते हैं।
वहीं, इस श्रेणी से इतर सिंगल फेज मीटर लगवाने वाले अन्य उपभोक्ताओं को 12 समान किस्तों में पूरी रकम जमा करने की सुविधा मिलेगी। हालांकि उनकी इन किस्तों पर 12.50 प्रतिशत का बकाया शुल्क भी लगेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें