मैनपुरी। नवीन शिक्षा सत्र शुरू हो चुका है बेसिक शिक्षा विभाग ने भी तैयारियां तेज कर दी है। नवीन सत्र में बेसिक शिक्षा विभाग ने जिले के 50 स्कूलों में स्मार्ट क्लास संचालित करने का निर्णय लिया है।
शासन की मंशा है कि परिषदीय स्कूलों को भी कान्वेंट स्कूलों की तर्ज पर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाए। शासन की ओर से जिले के सभी नौ विकास खंड और नगर क्षेत्र में पांच-पांच स्कूलों में स्मार्ट क्लास के संचालन के निर्देश दिए हैं। विभाग के निर्देश के अनुसार खंड शिक्षाधिकारी और प्रधानाध्यापक जन प्रतिनिधियों और समाज सेवियों की मदद से इन स्मार्ट क्लास में स्मार्ट टीवी के साथ अन्य व्यवस्थाएं की करेंगे।
बीएसए ने कहा कि सभी खंड शिक्षाधिकारी शासन की मंशा के अनुसार परिषदीय स्कूलों को चिन्हित कर उनमें स्मार्ट क्लास संचालित कराने का कार्य करें। जुलाई के प्रथम सप्ताह तक जिले के 50 स्कूलों में स्मार्ट क्लास संचालित करने का लक्ष्य रखा गया है।