फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2253 करोड़ से शहर बनेगा स्मार्ट

Fri, 10 Jun 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
पहले चरण में पिछड़ने के बाद स्मार्ट सिटी के दूसरे चरण के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जा रही। शहर को स्मार्ट बनाने के लिए न सिर्फ प्रस्तावों को मांझा जा रहा है, बल्कि बजट प्रबंधन का भी ध्यान रखा जा रहा है। प्रस्ताव के तहत 2,253 करोड़ रुपये से शहर को स्मार्ट बनाने की योजना है। इसमें सबसे एरिया बेस्ड डेवलेपमेंट पर खर्च किया जाना है।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी के दूसरे चरण के लिए कवायद तेज हो चुकी है। नगर निगम क्रिसिल कंपनी की मदद से प्रस्ताव को अंतिम रूप देने में जुटा है। गुरुवार को सदन के की बैठक के दौरान पार्षदों के सामने प्रजेंटेशन दिया गया। इसके तहत बजट का 78 फीसदी एरिया बेस्ड डेवलेपमेंट और 22 फीसदी पेन सिटी के तहत खर्च किया जाना है।
‘मेरा आगरा कार्ड’ से कर सकेंगे भुगतान
जब शहर स्मार्ट होगा तो भुगतान के तरीके भी स्मार्ट होंगे। इसके लिए क्रिसिल ने ‘मेरा आगरा कार्ड’ बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है। इस स्मार्ट कार्ड के माध्यम से न सिर्फ शॉपिंग की जा सकेगी, बल्कि स्मारकों के प्रवेश, पार्किंग, बस, मेट्रो आदि टिकट, रेस्टोरेंट व होटलों के बिल का पेमेंट इसी कार्ड से किया जा सकेगा। शहरवासियों के साथ-साथ पर्यटक भी यह कार्ड बनवा सकेंगे।
विज्ञापन


सीटीटीवी कैमरों से निगरानी
स्मार्ट सिटी में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था भी स्मार्ट होगी। इसके लिए शहर में 208 सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रस्ताव है। ये कैमरे शहर के विभिन्न चौराहों और प्रमुख स्थानों पर लगाए जाएंगे। इनकी मदद से शहर पर नजर रखी जा सकेगी।
विज्ञापन


ऐसे होगी बजट की व्यवस्था
स्मार्ट सिटी मिशन    906 करोड़    38 फीसदी
कनवरजेंस    1024 करोड़    47 फीसदी
पीपीपी    323 करोड़    15 फीसदी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें