फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी के प्रजेंटेशन को पार्षदों ने नकारा

Wed, 06 May 2015 01:57 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी आखिर कैसी होती है? प्रजेंटेशन के माध्यम से पार्षदों को नागपुर से यही समझाने आई कंपनी अपने मकसद में सफल नहीं हो पाई। कुछ पार्षद योजना नहीं समझ पाए और बहुत से पार्षदों को कंपनी समझा नहीं पाई। आखिर पूरे दो घंटे की मशक्कत बेनतीजा ही रही।
विज्ञापन

मेयर इंद्रजीत सिंह आर्य की पहल पर नागपुर की कंपनी एडीसीसी इनफोक्ड प्राइवेट लिमिटेड ने मंगलवार को नगर निगम सभागार में प्रजेंटेशन दिया। कंपनी के एवीपी बीएन राव ने चेन्नई, मुंबई, नागपुर, नया रायपुर आदि शहरों का डिजिटल डेटा पेश किया। बताया कि इस डेटा के सहयोग से स्मार्ट सिटी की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है। यदि कहीं बिजली का तार टूट जाता है तो सॉफ्टवेयर के माध्यम से कंट्रोल रूम में पता चला जाएगा कि कहां फॉल्ट हुआ है। सीवर और पानी की पाइप लाइन रिसाव, स्ट्रीट लाइट खराब होने की जानकारी भी मिल जाएगी। इसके लिए शहर का डिजिटल डेटा तैयार करना होगा। सीसी कैमरे लगाए जाएंगे। मगर, पार्षदों ने प्रजेंटेशन को नकार दिया। उनका कहना था कि जब कंपनी के पास आगरा से संबंधित कोई जानकारी नहीं है तो शहर को स्मार्ट सिटी में कैसे तब्दील करने की योजना तैयार कर सकती है। इसको लेकर पार्षदों ने कई बार हंगामा भी किया। ऐसे में बीच में ही प्रजेंटेशन रोकना पड़ा। हालांकि कंपनी ने पार्षदों के समक्ष प्रस्ताव रखा था कि वह सिर्फ डिजिटल डेटा ही तैयार नहीं करेंगे बल्कि संबंधित अनुबंध के बाद सीवर, कूड़ा, सड़क आदि के कार्य भी कर सकते हैं। इस दौरान अधिकांश पार्षद अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें