फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भाकियू नेता की गिरफ्तारी के विरोध में टोल पर नारेबाजी

Wed, 29 Nov 2023 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू नेता की गिरफ्तारी के विरोध में टोल पर नारेबाजी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
करहल। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव चौधरी युद्धवीर सिंह को दिल्ली हवाई अड्डे पर उनके प्रतिनिधि मंडल सहित रोककर हिरासत में लेने के विरोध में जिले के भाकियू के सदस्यों ने करहल टोल पर पहुंचकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष रूपेंद्र शाक्य के नेतृत्व में पदाधिकारी और कार्यकर्ता एक्सप्रेसवे के टोल पर पहुंचकर नारेबाजी की। भारतीय किसान यूनियन का प्रदर्शन शुरू होता उससे पहले ही राष्ट्रीय सचिव की रिहाई की खबर मिल गई। इसके बाद पदाधिकारी और कार्यकर्ता वापस लौट गए। भारतीय किसान यूनियन के प्रदर्शन का सूचना मिलते ही एक्सप्रेसवे के टोल पर क्षेत्राधिकारी चंद्रकेश सिंह थाना करहल, बरनाहल और कुर्रा थाने की पुलिस के साथ टोल पर पहुंच गए। इस मौके पर उदयवीर सिंह यादव, भुवनेश राजपूत, अनुज प्रताप यादव, रामनरेश शाक्य, कमलेश सिंह, रामकुमार, शीतल सिंह, पिंकी यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें