फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मुख्य मार्ग पर बह रहा पानी, ग्रामीण परेशान

Wed, 29 Nov 2023 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य मार्ग पर बह रहा पानी, ग्रामीण परेशान
विज्ञापन

पानी की निकासी के लिए नालियां नहीं, विभाग का ध्यान नहीं



संवाद न्यूज एजेंसी

घिरोर। कोसोन गांव को जाने वाले मुख्य मार्ग पर पानी बहुत तेज बहाव से बह रहा है। लगता ही नहीं है कि यह गांव का मुख्य मार्ग है। मुख्य मार्ग पर बहने वाला तेज बहाव का पानी अब मुख्य मार्ग से नीचे खेतों तक पहुंचने लगा है।

कोसोन में घरों के गंदे पानी की निकासी के लिए मार्ग किनारे नाली नहीं बनाई गई है। इससे सड़क पर जलभराव हो गया है। अब मुख्य मार्ग पर तेजी से पानी बहने लगा है। लोग गंदे पानी के बीच से निकलने को मजबूर हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है शिकायत करने के बावजूद आज तक जलभराव से निजात नहीं मिली है। घरों से निकलने वाले गंदे पानी के लिए मुख्य मार्ग के किनारे नाली का निर्माण कराकर समस्या का समाधान कराया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि गांव से निकलने वाले पानी का निकास सतपाल सिंह के खेत में था अब वह खेती कर रहे हैं। इससे पानी सड़क पर बह रहा है। लोग जलभराव के बीच से निकलने को मजबूर हैं। जिन लोगों के सड़क किनारे खेत है वह नाली निर्माण नहीं होने देते हैं। सड़क पर ही मिट्टी का बांध लगाकर पानी रोक रहे हैं। इससे जलभराव हो गया है। ग्रामीणों ने जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।



गांव के कुछ लोग नाली निर्माण के लिए जगह नही दे रहे हैं। इसके चलते सड़क पर जलभराव बना हुआ है। कई बार शिकायत के बावजूद समस्या से निजात नहीं मिली है।

भानू चौहान


लोगों ने पटरी तक अपने खेत कर लिए हैं। अब सड़क किनारे नाली निर्माण भी नहीं हो सकता है। पहले खेत में पानी जाता था। अब पानी मुख्य सड़क पर भरा हुआ है।

रमेश सिंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें