फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health News: सफेद-लाल चकत्ते, सूजन और खुजली...सर्दी में इस समस्या के बढ़े मरीज, चिकित्सकों ने दी ये सलाह

Tue, 06 Jan 2026 11:24 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

कड़ाके की सर्दी के साथ लोगों को त्वचा रोग से भी जूझना पड़ रहा है। एसएन मेडिकल काॅलेज की ओपीडी में ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ गई है। चिकित्सकों ने इसको लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन
एसएन मेडिकल काॅलेज में मरीजों की भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सर्दी के मौसम में त्वचा संबंधी बीमारी के मरीज अधिक आ रहे हैं। सफेद-लाल चकत्ते, अंगों पर सूजन और खुजली जैसी परेशानी लेकर मंगलवार को करीब 151 मरीज एसएन मेडिकल कॉलेज के त्वचा रोग विभाग पहुंचे। इनकी संख्या पिछले सप्ताह के मुकाबले लगभग दोगुनी है।
विज्ञापन


त्वचा रोग विभागाध्यक्ष डॉ. यतेंद्र चाहर ने बताया कि त्वचा संबंधी औसतन रोजाना 250 से 350 मरीज आते रहे। ठंड में लोग पानी कम पी रहे है। गर्म पानी से नहाने से त्वचा में नमी की कमी है। महिलाओं के घरेलू काम ठंडे पानी से करने से उनके हाथ पैरों की उंगली पर सूजन आ रही है। इस कारण त्वचा में खुश्की बढ़ी, जिससे लाल-सफेद चकत्ते पड़ने लगे, उनमें खुजली हो रही है। 

त्वचा पर पपड़ी भी पड़ रही है। इनमें 10 से 50 साल के मरीजों की संख्या अधिक है। बच्चों में अधिक खुजली के कारण जख्म भी बन रहे हैं। इनको दवा देने के साथ बचाव के लिए भी परामर्श दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोग ये करें
- शरीर पर नारियल का तेल लगाएं।
- दिन में कम से कम तीन लीटर पानी पीएं।
- हीटर के सामने ज्यादा न बैठें।
- हाथ-मुंह पर क्रीम भी लगा सकते हैं।

ये बरतें सावधानी
- सर्दी अधिक होने के कारण सुबह-शाम बाहर टहलने से बचें।
- कुर्सी पर बैठकर पैरों को तीन से पांच मिनट तक चलाएं।
- बिस्तर पर हैं तो पैरों के नीचे तकिया रखकर हल्का दबाएं फिर छोड़ें।
- फिजियोथेरेपी भी करा सकते हैं।
- महिला गुनगुने पानी से बर्तन धोएं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें