फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कुशलता ही सशक्त नारी की और सुरक्षित समाज की नींव, एओजीएस की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। ऑब्सट्रेटिकल गायनेकोलॉजिस्ट सोसायटी (एओजीएस) की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को आयोजित हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. संध्या अग्रवाल, डॉ. मुकेश चंद्रा, डॉ. सरोज सिंह, डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा और डॉ. जयदीप मल्होत्रा ने किया।
विज्ञापन

नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. रजनी पचौरी ने कहा कि कुशलता ही सशक्त नारी और सुरक्षित समाज की नींव है। इस वर्ष महिला डॉक्टरों के लिए वर्कशॉप और स्किल ट्रेनिंग कार्यक्रम होंगे। डॉ. संध्या ने नवोदित चिकित्सकों को प्रैक्टिस में पारदर्शिता बनाए रखने की सलाह दी। दिल्ली के प्रो. पंकज तलवार ने महिला चिकित्सकों के बहुआयामी जीवन और उनकी चुनौतियों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर डॉ. मीनल जैन, डॉ. रिचा सिंह, डॉ. निधि बंसल, डॉ. प्रभा मल्होत्रा, डॉ. कुसुम गुप्ता, डॉ. सविता त्यागी, डॉ. आरती मनोज, डॉ. अलका सारस्वत, डॉ. मधु राजपाल, डॉ. अनुपम गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें