फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Business Ideas: एक लाख रुपये सेटअप, 50 हजार रुपये तक करें कमाई; इस बिजनेस से हो सकते हैं मालामाल

Thu, 09 Oct 2025 08:12 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

Business Ideas 2025: युवा पढ़ाई के साथ स्वरोजगार की ओर अपने कदम बढ़ाएं। हस्तशिल्प में कॅरिअर की अपार संभावनाएं हैं। 
विज्ञापन
T-Shirt Printing Business - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वस्त्र मंत्रालय के कार्यालय विकास आयुक्त हस्तशिल्प की ओर से राजपुर चुंगी नेहरू एन्क्लेव के जॉन मिल्टन पब्लिक स्कूल में प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें स्टोनक्राफ्ट, वुडक्राफ्ट, जरदोजी, मधुबनी पेंटिंग, लकड़ी पर तांबे के तार से पेंटिंग समेत 20 हस्तशिल्प स्टॉल लगाए गए। यह तीन दिन तक चलेगी और इसमें कोई भी खरीदारी कर सकता है।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि हस्तशिल्प सेवा केंद्र के सहायक निदेशक रंजीत कुमार ने कहा कि विभाग के सहयोग से युवा पढ़ाई के साथ स्वरोजगार कर रहे हैं। संयोजक बृजमोहन शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय अवार्ड विजेता दिल्ली की श्वेता कायस्था और राज्य पुरस्कार प्राप्त मैनपुरी के मेघा कश्यप-विकास वर्मा ने हस्तशिल्प में कॅरिअर बनाने के लिए युवाओं को प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चिल्लू, विनोद बंसल, मोहित बंसल, श्रीरामजी त्रिपाठी, प्रधानाचार्य ममता दुबे, अंकिता लवानिया, बीना बनर्जी भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -  Agra: इंस्पेक्टर के फर्जी हस्ताक्षर, फाड़ दिए रजिस्टर...पीआरडी जवान ने बिना ड्यूटी के निकाला मानदेय
विज्ञापन



रामबाग निवासी दिव्या वर्मा ने बताया कि सूट, साड़ी, दुपट्टा, पर्दे समेत अन्य कपड़ों पर ब्लॉक पेंटिंग कर बिक्री करती हैं। उन्होंने बताया कि एक लाख रुपये में सेटअप बन जाता है। इसमें ऑनलाइन, सोशल मीडिया, प्रदर्शनी और सहालग-पर्व में खूब बिक्री होती है। ऑन डिमांड डिजाइन भी बनाती हूं। 50 हजार रुपये तक कमाई हो जाती है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -   UP: अवैध खनन रोकने गई टीम पर हमले का प्रयास, लाठियां निकालीं और फिर...दौड़ा दिया डंपर


मथुरा की नेहा अग्रवाल ने बताया कि वह पीएचडी की छात्रा हैं और ग्रास-लीव क्राफ्ट से स्वरोजगार भी शुरू किया है। भुट्टे के छिलके, गेहू-जौ के तने, पत्तियों, लकड़ी की छाल समेत अन्य से हैंडबैग, टी-पॉट, डायरी-किताबों के कवर, लेडी पर्स आदि बनाती हैं। इनको बनाने के लिए कच्चा माल आसपास खेतों से मिल जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें