फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम बेटे को 10 रुपए देकर भेजा घर, पिता का कत्ल कर कूड़े के ढेर में जलाई लाश

Tue, 23 Oct 2018 07:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
आगरा के कस्बा एत्मादपुर में सात दिनों से लापता युवक की हत्या कर दी गई है। उसका क्षत-विछत शव सोमवार की देर रात रेलवे ट्रैक के पास कूड़े के ढेर में मिली। हत्या के बाद मिट्टी का तेल डालकर जलाने की भी कोशिश की गई थी। 
विज्ञापन


जानवरों ने शव नोंच भी डाला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं मामले में पुलिस ने कस्बे के ही एक युवक को गिरफ्तार किया है। माना जा रहा है कि प्रेम संबंध में बाधक बनने पर युवक की हत्या की गई है।

सतौली मोहल्ला निवासी चंद्रपाल (42) पुत्र करन सिंह 17 अक्तूबर से गायब था। उसके भाई पूरन ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। दो दिन तलाश करने के बाद भी कोई जानकारी नहीं होने पर दोबारा तहरीर दी थी। 
विज्ञापन

मृतक के बेटे ने बताई ये बात

तहरीर में उसने बताया था कि 17 अक्तूबर की रात को चंद्रपाल के 8 वर्षीय बेटे हर्ष ने उसे कस्बे के अशोक पुत्र जगदीश के साथ रेलवे लाइन की तरफ जाते देखा था। अशोक ने उसे 10 रुपये देकर वापस भेज दिया था। 

आरोप है कि अशोक ने अवैध संबंध में बाधक बनने पर चंद्रपाल की हत्या कर शव को छिपा दिया। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अशोक को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर रेलवे लाइन किनारे कूड़े के ढेर में छिपाए गए शव को बरामद कर लिया गया। 

शव पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गया था। कपड़ों से चंद्रपाल की शिनाख्त परिजनों ने की। हत्या होने की खबर लगते ही घर में कोहराम मच गया। मृतक के भाई पूरन ने बताया कि चंद्रपाल प्राइवेट ठेकेदार के यहां नौकरी करता था, जिसके तीन बेटी तथा दो बेटे हैं। 
विज्ञापन

मृतक की पत्नी से थे अवैध संबंध

थाना प्रभारी नितिन कसाना ने बताया कि मृतक की पत्नी के हत्यारोपी अशोक से आठ माह से अवैध संबंध थे, जिसकी जानकारी चंद्रपाल को हो गई थी। इसी से उसकी हत्या कर दी गई। 

थाना प्रभारी ने बताया कि अशोक ने बताया कि चंद्रपाल को लेकर उसने शराब पिलाई। उसके बाद साफी से गला घोंटकर मार डाला। कूड़े के ढेर में मिट्टी का तेल डाल कर जलाने की कोशिश भी की थी। शव का ज्यादातर हिस्सा जानवर खा गए थे। सिर्फ कंकाल ही बरामद हुआ है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें