आगरा के थाना बसई अरेला क्षेत्र में शनिवार को गांव अरनोटा के पास सड़क पार कर रही छह वर्षीय बच्ची को कैंटर ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। करीब 100 मीटर तक उसका शव कैंटर में फंसकर घसीटता रहा।
ग्रामीणों ने पीछा कर फतेहबाद के पास कैंटर को पकड़ लिया। आक्रोशित लोगों ने शव रखकर आगरा-बाह मार्ग पर जाम लगा दिया। कैंटर में तोड़फोड़ भी की। करीब दो घंटे बाद सीओ के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए।
थाना क्षेत्र के गांव अरनोटा निवासी विपिन कुमार की पुत्री संध्या (6) शनिवार दोपहर ट्यूशन पढ़कर घर आ रही थी। गांव के समीप ही सड़क पार करते समय तेज रफ्तार कैंटर ने उसे कुचल लिया। कैंटर में फंसा उसका शव करीब 100 मीटर तक घसीटता गया।