फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: पानी की पाइपलाइन के लिए खोदे गड्ढे में गिरकर छह साल के बालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Mon, 06 Jun 2022 01:05 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में जल संस्थान द्वारा खोदा गया गड्ढा एक बालक की जान पर भारी पड़ गया। खुले गड्ढे में गिरकर मासूम की मौत हो गई।  
विज्ञापन
इसी गड्ढे में डूबकर हुई मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के तोता के ताल पर जल संस्थान के गड्ढे में गिरकर सोमवार को छह साल के बालक जीशान की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के पिता रियाजुद्दीन उर्फ लाला बिलोचपुरा मोहल्ले में रहते हैं। उन्होंने बताया कि बेटा 10:30 बजे करीब घर से निकला था। इसके बाद उसके एक साथी ने आकर बताया कि जीशान तोता के ताल पर स्थित गड्ढे में गिर गया है। 

खेलने की कहकर निकला था मासूम 

इस पर वो लोग घटना स्थल पर पहुंच गए। उन्होंने जीशान को गड्ढे से बाहर निकाला। मगर, तब तक उसकी मौत हो गई थी। उसे परिजन एसएन इमरजेंसी भी लेकर पहुंचे। मगर, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। जीशान तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। घर से खेलने के लिए निकला था। दो बालक और उसके साथ थे।

विज्ञापन


गड्ढे में भरा हुआ है पानी 

क्षेत्र के लोगों का कहना है कि पानी की पाइपलाइन फटने की वजह से इस गड्ढे को विभागीय अधिकारियों ने खुलवाया था। पाइपलाइन जोड़ी जा रही थी। गड्ढे को खुला छोड़ दिया गया था। इसमें पानी भरा हुआ था, जिसमें डूबने से बालक की मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है। उधर, घटना से आक्रोशित लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। 

रिपोर्ट दर्ज करने की मांग 

लोगों ने बताया कि गड्ढा करीब 10 फीट गहरा है। पाइपलाइन लीक होने के चलते इसमें पानी भरा हुआ है। जल संस्थान ने ना तो गड्ढे को बंद किया ना ही उसके आसपास बैरिकेडिंग कराई। लोगों ने हादसे के लिए जल संस्थान के अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराते हुए दोषियों के ऊपर एफआईआर दर्ज करने की मांग की।

विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें