फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: महिला के अंतिम संस्कार में आए थे रिश्तेदार, छज्जा पर खड़े थे, अचानक भरभराकर गिर गया; छह लोग गंभीर घायल

Sun, 20 Aug 2023 04:12 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में महिला के अंतिम संस्कार में रिश्तेदार आए थे। कुछ लोग छज्जा पर खड़े थे। छज्जा जर्ज होने के चलते अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन
शाहगंज थाना, आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में रविवार की दोपहर एक मकान का छज्जा गिरने से छह लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। घटना देख आसपास क लोग जमा हो गए। लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन


हादसा शाहगंज थाना क्षेत्र के जोगी पाड़ा में हुआ। यहां की रहने वाली प्रेमवती की मौत हो गई है। इस पर घर में रिश्तेदार आए हुए थे। कुछ लोग मकान के छज्जे पर खड़े हुए थे। इसी समय अधिक भार होने से छज्जा गिरा गया। मलबे में दबकर छह लोग बुरी तरह घायल हो गए। 

यह भी पढ़ेंः- अंजलि हत्याकांड: बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी हत्या, पॉक्सो के तहत भी आरोप; तीन के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। परिजन व आसपास के लोगों की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि किसी को हाथ में तो किसी को पैर में चोट लगी है। सभी लोग खतरे से बाहर हैं। छज्जा जर्जर होने की वजह से हादसा हुआ है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें