फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर अलग-अलग हुए तीन हादसों में छह लोग घायल, दो सैफई रेफर

Wed, 23 Nov 2022 05:25 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

करहल क्षेत्र में बुधवार तड़के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर अलग-अलग जगहों पर तीन वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में छह लोग घायल हो गए। इनमें को की हालत गंभीर है। 
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे पर पलटी बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के करहल क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक के बाद एक हुए तीन हादसों में छह से अधिक यात्री चोटिल हो गए। दो घायलों को उपचार के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक हादसा गोरखपुर से दिल्ली जा रही बस संख्या यूपी 81बीटी 9017 के ड्राइवर को नींद की झपकी आ जाने से हुआ। 

विज्ञापन


झपकी आने से चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा। बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के वक्त बस में सवार ज्यादातर सवारियां नींद में थीं। बस के पलटते ही सवारियों में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल दीपक पुत्र रामराज कुशवाह निवासी गाजीपुर को उपचार के लिए सैफई भिजवाया गया।

डिवाइडर पर चढ़ा अनियंत्रित ट्रक 

दूसरे हादसे में एक्सप्रेसवे पर लखनऊ से आगरा की तरफ जा रहा ट्रक किलोमीटर संख्या 96 पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। गनीमत रही कि ट्रक पलटा नहीं। उसके चालक और परिचालक ट्रक को वैसा ही छोड़कर मौके से भाग गए। एक्सप्रेसवे पर हुए तीसरे हादसे में लखनऊ से बालाजी जा रही गाड़ी भी ड्राइवर को भी नींद आ जाने से 101 किलोमीटर पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। 

जिससे कार में सवार चार लोगों में से एक अर्जुन सिंह पुत्र बृज बहादुर निवासी तिवारी गंज लखनऊ घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सैफई मिनी पीजीआई पहुंचाया गया। बाकी सवारियों को मामूली खरोंच ही आई। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को पुलिस ने क्रेन के माध्यम से एक्सप्रेसवे से हटवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें