फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से गिरकर महिला सहित छह लोग हुए घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र में बृहस्पतिवार की सुबह किसी वाहन की टक्कर लगने से एक बाइक सवार महिला सहित छह लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव इटौरा निवासी राजबेटी बृहस्पतिवार की सुबह भाई जयवीर के साथ मायके वमनीपुर जा रहीं थीं। बाइक पर उनकी 12 वर्षीय पुत्री खुशी, सात वर्षीय अंशू, पांच वर्षीय गुड़िया और एक वर्षीय नेकसी बैठी थीं। बाइक जब थाना एलाऊ क्षेत्र में मैनपुरी कुसमरा मार्ग पर पहुंची तभी किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला सहित छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां जयवीर को सैफई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें