फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज में भीषण सड़क हादसा: बोलेरो और टेंपो की टक्कर में दो बच्चों सहित आठ की मौत, 11 लोग घायल

Tue, 03 May 2022 10:24 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कासगंज

सार

दिल दहला देने वाला यह हादसा पटियाली-कायमगंज मार्ग पर हुआ है। सवारियों से भरा टेंपो पटियाली की ओर जा रहा था। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने टेंपो को टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त टेंपो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में मंगलवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है। पटियाली थाना क्षेत्र में कायमगंज मार्ग पर गांव अशोकपुर मोड़ के समीप बोलेरो गाड़ी और टेंपो की टक्कर हो गई। हादसे में दो बच्चों सहित आठ लोगों की मौत हो गई है, जबकि 11 लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पटियाली सीएचसी में पहुंचाया। जहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए घायलों का निशुल्क उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। 

टेंपो में सवार थीं 10 सवारियां 

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार टेंपो में 10 सवारियां थीं। इनमें ज्यादातर महिलाएं थीं। ये महिलाएं पटियाली में आयोजित सत्संग में शामिल होने जा रही थीं। तभी गांव अशोकपुर मोड़ के समीप तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने टेंपो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो के परखच्चे उड़े गए हैं। हादसे में टेंपो चालक, दो बच्चे और पांच महिलाओं की मौत हो गई। बोलेरा में सवार लोग घायल हुए हैं।  

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें