फतेहाबाद। पुलिस ने शनिवार की शाम मोहल्ला कानूनगो में जुआ खेलते छह लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से एक वैन, दो बाइक और 10150 रुपये बरामद हुए हैं।
प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार की शाम लगभग साढे़ छह बजे मोहल्ला कानूनगो में दुलारे के बाड़ में जुआ खेला जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जुआ खेलते दानिश निवासी मोहल्ला पठान, गौतम निवासी मोहल्ला जाटवान कला, रवि कुमार निवासी मोहल्ला टोला, रवि निवासी शिवाजी नगर, नरेश निवासी सरस्वती ज्ञान मंदिर कॉलेज के पीछे और विनोद निवासी मल्लाह टोला को पकड़ा। मौके पर 10150 रुपये, एक वैन और दो बाइक भी बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। संवाद