फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। कल्याणपुर गांव के किसान मनीराम कुशवाहा (40) की रविवार की सुबह खेत से लौटते समय अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने आगरा-फतेहाबाद मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाकर लोगों को शांत कराया। इस दौरान करीब 30 मिनट तक आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक गांव कल्याणपुर निवासी मनीराम कुशवाहा रविवार की सुबह करीब 8:30 बजे खेत से घर जा रहे थे। तभी रास्ते में किसी वाहन की टक्कर लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना लगने ही परिजन और गांववाले जुट गए। लोगों ने आगरा-फतेहाबाद मार्ग पर जाम लगा दिया।
जाम की सूचना पर इंस्पेक्टर फतेहाबाद आलोक कुमार सिंह और तहसीलदार मनोज कुमार मौके पर पहुंचे। मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग शांत हुए। इंस्पेक्टर ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। टक्कर मारने वाले वाहन के बारे में पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें