फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में कोरोना: 24 घंटे में छह मरीजों की मौत, 700 से ज्यादा नए संक्रमित मिले

Fri, 30 Apr 2021 08:09 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में दूसरी लहर में कोरोना वायरस कहर बरपा रहा है। लगातार संक्रमितों और मरने वालों की तादाद बढ़ रही है। गुरुवार को नए संक्रमितों का आंकड़ा 700 के पार पहुंच गया।
विज्ञापन
आगरा में कोरोना: एसएन मेडिकल कॉलेज का आइसोलेशन वार्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में गुरुवार को नए कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 700 के पार पहुंच गया। पहली बार 24 घंटे में सर्वाधिक 722 लोग संक्रमित मिले। छह संक्रमित मरीजों की मौत भी हो गई। इससे मृतकों की संख्या 257 हो गई है। 4413 सक्रिय केस के साथ कुल मरीजों का आंकड़ा 19562 पर पहुंच गया है। इनमें 14892 मरीज ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन


एक सप्ताह में 49 मरीजों की मौत
दूसरी लहर में कोरोना कहर बरपा रहा है। इस सप्ताह में अप्रैल के पहले सप्ताह के मुकाबले 10 गुना संक्रमित मिले है। संक्रमितों की मौत का आंकड़ा भी 16 गुना हो गया है। 1 से 7 अप्रैल तक कुल 402 लोग संक्रमित हुए थे। 22 से 29 अप्रैल तक 3960 लोग संक्रमित हुए। पहले हफ्ते में तीन मरीजों ने दम तोड़ा था। इस सप्ताह 49 मरीजों की मौत हो चुकी है।

कोराना की दूसरी लहर के कारण इस सप्ताह हर दो मिनट में एक व्यक्ति संक्रमण की चपेट में आया है। संक्रमण की रफ्तार इतनी तेज है कि अस्पतालों में बेड, ऑक्सीजन से लेकर दवाओं तक के लिए मारामारी मची है। श्मशान घाटों में अंतिम संस्कार के लिए पांच घंटे तक का इंतजार करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

टेलीमेडिसिन ओपीडी में ले सकते हैं परामर्श
कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के साथ एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी बंद कर दी गई है। इस समय टेलीमेडिसिन ओपीडी की सेवा संचालित की जा रही है। मरीज संबंधित विभागों के नंबरों पर फोन करके परामर्श प्राप्त कर सकते हैं। 

टेलीमेडिसिन ओपीडी की प्रभारी डॉ. कामना सिंह ने बताया कि मरीज सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक फोन कर सकते हैं। रोजाना 60 से 70 मरीजों के फोन आ रहे हैं, चिकित्सक उन्हें परामर्श दे रहे हैं। सर्वाधिक फोन मेडिसिन विभाग में पहुंच रहे हैं। 

इन नंबरों पर किया जा सकता है फोन
विभाग                  फोन नंबर 
मेडिसिन विभाग-   9045281466, 9045290421
सर्जरी - 9045271466
वक्ष एवं क्षय रोग - 9045240421
हड्डी रोग-  9045071466
चर्म रोग - 7310640421
स्त्री एवं प्रसूति रोग - 9045171466
बाल रोग-  9045329042
मानसिक रोग-  9557891482, 05622986077
नेत्र रोग-  8979829042
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें